सपा विधायक का बेशर्म बयान, तो क्या हम चुम्मा लेंगे
https://www.shirazehind.com/2015/08/blog-post_927.html
अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले समाजवादी पार्टी के
विधायक शाकिर अली ने आज हद ही पार कर दी। शाकिर अली ने आज देवरिया में
पुलिस चौकी फूंके जाने के प्रकरण पर कहा कि जब यहां पर महिलाएं पुलिस चौकी
फूकेंगी तो क्या हम चुम्मा लेंगे।
देवरिया के पथरदेवा के सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के विधायक तथा पूर्व मंत्री शाकिर अली ने देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाने की मंडुआडीह पुलिस चौकी को भीड़ के फूंके जाने के मामले में बेहद बेशर्म बयान दिया है। देवरिया में आज पत्रकार वार्ता में उन्होंने घटना के बाद पुलिस की ग्रामीणों पर की जा रही सख्त कार्रवाई के बारे में कहा कि जब महिलाएं थाना फूंकेंगी तो क्या हम (पुलिस-प्रशासन)चुम्मा लेंगे। उनके इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही हैं। भाजपा नेता एवम् देवरिया के प्रभारी रमेश सिंह ने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा विधायक का बयान सपा के नजरिये का परिचायक है। इस पर सपा नेतृत्व को सफाई देनी चाहिए था विधायक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
देवरिया में मार्ग दुर्घटना में दो युवकों के घायल होने के प्रकरण में कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर रामपुर दुबे गांव के ग्रामीणों ने परसों मंडुआडीह पुलिस चौकी में आग लगा दी थी। इस मामले में पुलिस ने गांव के तीन सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ की कार्रवाई शुरू की है। आरोप है पुलिस कार्रवाई के नाम पर निर्दोष लोगों का उत्पीडऩ कर रही है। इसी प्रकरण पर शाकिर अली ने प्रेस वार्ता