बिना सेना के लडाई नहीं लडी जा सकती

बरसठी। किसान इण्टर कालेज रसुलहा परियत में आयोजित भाजपा के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्मेलन में कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए चायल लोकसभा के सासद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि बिना सेना के लडाई नहीं लडी जा सकती। इसलिए पदाधिकारी बूथ स्तर पर गांव गांव जाकर कार्यकर्ताओं को पार्टी के नीतियों के बारे में बताएं। केन्द्र सरकार ने पार्टी स्तर पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने का इसलिए निर्णय लिया कि सांसद विधायक निधि के बारे में सभी जानते है। लेकिन गांव के विकास के लिए जिले पर कितना बजट आता है किसी को नहीं मालूम है। पार्टी ने गावं के विकास के लिए पार्टी स्तर पर चुनाव कराने का निर्णय लिया है। उन्हांेने बताया कि सांसद निधि पांच करोड़ प्रति वर्श है लेकिन उसे विधानसभा स्तर पर खर्च किया जाय तो एक-एक करोड़, ब्लाक स्तर पचीस हजार एवं  गांव स्तर पर यही पचास रूपया प्रति गांव मिलेगा। जबकि गांव के लिए इतना पैसा विकास के लिए आता है कि इसके बाद भी गांव का विकास नहीं हो पा रहा है। जो चिन्तन करने का विशय है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साहब ने पंचायत चुनाव केा पार्टी स्तर पर कराने का निर्णय लिया। कहा कि प्रदेष सरकार में भ्रश्टता चरम पर है।लोक सेवा आयोग की जांच करायी जाएगी। प्रदेष सरकार के लिए परिवार जरूरी है लेकिन भाजपा के लिए देष जरूरी है।   प्रधानमंत्री के सोलह महीने के कार्यकाल की जनता के बीच कार्यकर्ता जाकर बताए।ं चुनाव जीतने के लिए जो भी आवष्यकता है उसको भाजपा प्रदेष कार्यालय को लिखकर भेजे क्योंकि पंचायत चुनाव को पार्टी किसी हाल में भी  जीतना चाहती है। जनता जिसके साथ होता है महारथी एवं बाहुबली फेल हो जाते है। सपा बसपा कांगे्रस किसी से डरने की जरूरत नहीं है। जिससे हिसाब लेना है ले लिजिए जो बचा रहेगा आगामी विधानसभा 2017 के चुनाव में भाजपा की सरकार बनते ही पुनः लिया जाएगा। प्रदेष सरकार पूरी तरह फेल है क्योकि सप्रीम कोर्ट उसके हर कार्य पर हस्तक्षेप कर रही जो प्रदेष के लिए दुर्भाग्य पूर्ण है। ओलाबृश्टि से नुकसान पर किसानों को मुआवजा देने के लिए जो धन केन्द्र सरकार ने दिया उसकों प्रदेष सरकार ने सही तरीके से किसानों को नहीं दिया। प्रदेष सरकार ने किसानों पर राजनीति किया और सारा पैसा बन्दरबाट कर दिया। उन्होनंे सरकार के मुख्य योजना अटल पेंषन जनधन योजना के तहत साढे सत्तरह करोड़ लोगों का खाता एवं 12 रूपये में सुरक्षा दुर्घटना बीमा आदि पर विस्तार से चर्चा किया। अध्यक्षता किसान इण्टर कालेज के प्रबघंक साधोराम पटेल एंव संचालन दिनेष पाण्डेय ने किया। सम्मेलन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मंडल प्रवासी डा0 अजय सिंह, गंगा सिंह संतोश मिश्राा, आजाद सिंह, राकेष षुक्ल पूर्व प्रमुख रमाषंकर, लालचन्द दूबे, रमाषंकर गुप्ता, विजय प्रताप बिन्द, राजबहादुर विन्द आदि रहे

Related

news 6566335750094831006

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item