पाकिस्तान की एक गोली का जवाब दस से देंगे : राजनाथ सिंह

लखनऊ। देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज महराजगंज में फुल फार्म में थे। उन्होंने पड़ोसिय़ों को सीमा पर सही माहौल बनाए रखने को चेता भी दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान सीमा पर एक गोली चलाता है तो हम दस गोली चलाएंगे।

एसएसबी की पोस्ट पर एक जनसभा में उन्होंने कहा कि भारत किसी भी सीमा पर पहली गोली नहीं चलाएगा, लेकिन अब दूसरी ओर से पहली गोली चलने के बाद भारत की सेना की तरफ से अब सफेद झंडा भी नहीं दिखाया जाएगा। गृहमंत्री राजनाथ सिंह का आज पाकिस्तान पर बड़ा बयान था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की एक गोली का जवाब हम दस गोली से देंगे। अब पाकिस्तान को हर हाल में जवाब दिया जाएगा।

महराजगंज के परसौना में सभा को सम्बोधित करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान से बात करना चाहते है,लेकिन पाकिस्तान सीमा पर तनाव उत्पन्न कर भाग रहा है। लगता है कि उसके मन में चोर है। उन्होंने कहा कि किसी भी सीमा पर पहली गोली भारत की तरफ से नही चलेगी, लेकिन सीमा पर से गोली चलने पर अब भारत की तरफ से सफेद झंडा नहीं लहराया जाएगा। पाकिस्तान की एक गोली का जवाब हम दस गोली से देंगे।

Related

news 8349276525677229272

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item