11 साल के वैज्ञानिक की प्रतिभा के कायल हुए मोदी, 'मन की बात' में की तारीफ

 वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 12वीं बार रेडियो के जरिए 'मन की बात' की। अपने संबोधन में उन्होंने वाराणसी में बाल-वैज्ञानिक के नाम से मशहूर क्षितिज पांडेय की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'क्षितिज ने साइंस में बहुत शोध किया है। मैं उसके टैलेंट को देखकर हैरान रह गया।' काशी दौरे के दौरान दो दिन पहले पीएम क्षितिज से मिले थे और उसकी प्रतिभा के कायल हो गए थे। यही नहीं, उसे एक लेबोरेट्री और साइंटिस्ट देने का वादा भी किया।
बताते चलें कि 18 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा था। इस दौरान वह डीएलडब्लू में नारिसपुर (बीएचयू) के रहने वाले राहुल पांडेय के बेटे क्षितिज पांडेय से मिले थे। 11 साल के क्षितिज ने प्रधानमंत्री को धरती की एनर्जी से बिजली पैदा करने वाली फाइल को दिखाया था। साथ ही चार अन्य प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। इनमें फ्री एनर्जी सिस्टम, डेथ-रे मशीन, रोबोट एंड फिलिंग और एक हजार किमी की रफ्तार से चलने वाली 'वायु दूत' ट्रेन का मैटर शामिल था।
क्षितिज पांडेय ने बताया कि धरती के अंदर इलेक्ट्रिकल एनर्जी बहुत ज्यादा है, जिससे पूरी दुनिया को बिजली दी जा सकती है। फ्री एनर्जी सिस्टम में जो रीटेन मैटर है, उसमें मुख्य रूप से धरातल के अंदर की वेव (तरंग) का जिक्र किया गया है। उन्होंने जो रिसर्च की है, उससे पता लगाया जा सकता है कि इस एनर्जी को कैसे एक स्थान पर इकट्ठा किया जा सकता है। भूकंप के समय धरती के अंदर कई लाख गुना वेव बढ़ जाती है। इसे इकट्ठा कर बिजली पैदा करना ही उनका लक्ष्य है।

Related

news 3835437172258416100

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item