मासूम से किया रेप का प्रयास तो महिला भिड़ी आरोपी से, गांववालों ने की पिटाई
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_181.html
वाराणसी। सारनाथ थानाक्षेत्र के कोटवा गांव में रविवार को
अधेड़ मजदूर ने एक 11 साल की मासूम के साथ रेप करने की कोशिश की। इस दौरान
वहां मौजूद एक महिला ने यह सब देख लिया और आरोपी को हंसुए के नोक पर पकड़
लिया। इसके बाद शोर मचाने पर वहां गांववालों की भीड़ इकट्ठा हो गई और आरोपी
की जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ
पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
दरअसल, रविवार सुबह 11 साल की मासूम अपने घर से खेत की तरफ बकरी चराने
जा रही थी। इस दौरान आरोपी सागर ने उसे अकेला देखकर दबोच लिया और उसके साथ
रेप करने की कोशिश करने लगा। यह सब खेत में काम कर रही रीना यादव ने देख
लिया। रीना साहस दिखाते हुए अधेड़ के साथ भिड़ गई और हंसुए की नोक पर आरोपी
को पकड़ लिया। इसके बाद जब मौके पर पहुंचे गांव के लोगों को घटना की
जानकारी हुई, तो उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई कर उसे सारनाथ पुलिस के
हवाले कर दिया। आरोपी नेपाल की राजधानी काठमांडू के नरायनपुर का निवासी
बताया जा रहा है।

