मरीज के मौत से गुस्साए परिजनो ने किया जिला अस्पताल में तोड़फोड़

जौनपुर। मरीज की मौत होने से गुस्साए परिवार  वालो ने जिला अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ किया।  हंगामा के चलते पूरे चिकित्सालय परिसर में हड़कंप मच  गया। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दिया लेकिन पुलिस के आने से पहले परिजन शव लेकर भाग  निकले।
मिली जानकारी के  अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बनुआडीह गांव के निवासी विनय कुमार दूबे किसी गम्भीर विमारी से पीडि़त थे। उनके परिवार वाले उन्हे आज शाम करीब साढ़े चार बजे जिला अस्पताल ले आये। अभी उनका इलाज शुरू ही हुआ था कि  इसी बीच उनकी मौत हो गयी। मौत से गुस्साए परिवार वाले डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करते हुए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में जमकर तोड़फोड़ किया। जिसके चलते खिड़कियों में लगे शीशे चकनाचूर हो गये, कई कुर्सियां तोड़  डाला गया। जिला प्रशासन इसकी जानकारी पुलिस को  दिया लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले परिवार वाले शव लेकर भाग निकले।

Related

news 4668728238489198533

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item