‘सरकारी स्कूलों में सभी पढ़ें’ पर न्यायालय का फैसला सहीः अशोक

  जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेता अशोक पटेल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि जब राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षामंत्री थे तो बराबर कहा करते थे कि जब से कृष्ण-सुदामा एक साथ प्राथमिक शिक्षा के लिये सरकारी स्कूलों में पढ़ना शुरू नहीं करेंगे तब तक सुधार नहीं होगा। सामाजिक समरसता तभी आयेगी जब अमीर व गरीब का बच्चा सरकारी स्कूलों में एक साथ पढ़ना शुरू करेगा। उसी विषय को लेकर आज उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने आंखें खोल दी। उन्होंने कहा कि आज से 40 साल पहले कितने पब्लिक स्कूल थे। लगभग 98 फीसदी लोग सरकारी स्कूलों में ही जाते थे। क्यों सरकारी स्कूलों मंे पढ़कर लोग चिकित्सक, इंजीनियर, प्रोफेसर आदि नहीं बने? इसके लिये सबसे ज्यादा दोषी यदि कोई है तो वह है राजनेता जिसके स्वार्थ के चलते शिक्षा का राजनीतिकरण हुआ है। अन्त में भाजपा नेता श्री पटेल ने कहा कि एक शिक्षक द्वारा उच्च न्यायालय इलाहाबाद में दायर जनहित याचिका पर न्यायालय द्वारा दिया गया फैसला एकदम सही है तथा सभी लोगों को इसका पालन करना चाहिये।

Related

news 2270159817596232764

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item