नौजवान छात्र संगठन की नगर कार्यकारिणी गठित
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_144.html
जौनपुर। नौजवान छात्र संगठन की बैठक शाही किले के पास हुई जहां नगर कार्यकारिणी का गठन करके घोषणा भी कर दिया गया। घोषणा के अनुसार शरकी हसन अध्यक्ष, अभिषेक जायसवाल महासचिव, अली नवाज खान सचिव बनाये गये। इस मौके पर जिला संयोजक अनुराग मिश्र ने कहा कि नगर कमेटी के गठन से संगठन को नयी गति मिलेगी। इस अवसर पर जिला महासचिव अभय मिश्र, अमित सिंह, अंकुश उपाध्याय, अभय, अमित, विकास सिंह, रितेश यादव, प्रेम मिश्र, अभिषेक उपाध्याय, अतुल यादव, अवनीश पाण्डेय, नन्दन कुमार, रवि गौतम उपस्थित रहे।

