युवक ने दांत से काटकर कोबरा को उतारा मौत के घाट

 देवरिया।  रामपुर कारखाना क्षेत्र में शनिवार को ईंट-भट्ठे पर कार्यरत झारखंड के एक युवक ने सांप को अपने दांत से काट-काट कर मार डाला। इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बनी हुई है।
रामपुर कारखाना ब्लाक के पूर्व प्रमुख सत्येंद्र पाल सिंह के डुमरी स्थित ईंट-भट्ठे की है। रोज की तरह शनिवार की देर रात भी ईंट-भट्ठे पर तैनात मजदूर काम कर रहा था। बताया जाता है कि झारखंड प्रांत के हरि गांव निवासी चरवा (40) ट्रॉली पर ईंट लाद रहा था। अचानक जहरीले कोबरा सांप ने उसे डंस लिया।
इसके बाद सांप ईंट के चट्टे में छिपने की कोशिश कर रहा था। चरवा ने सर्प को दबोच लिया और उसे अपने दांत से काटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते ढाई से तीन फिट लंबा सांप टुकड़े में कट गया। इधर अनहोनी की आशंका से वहां खड़े मजदूर भाग गए। युवक को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार में डॉक्टरों ने युवक की हालत सामान्य पाई।
जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर एच के मिश्र ने कहा जिस सांप को युवक ने काटा है। उस सांप के काटने से किसी भी व्यक्ति की मौत निश्चित हो जाती है, लेकिन युवक अभी सामान्य रूप से ठीक है।

Related

news 1693891459384874857

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item