मालूली विवाद में चली गोली एक युवक घायल ग्रामीणो ने किया इलाहाबाद -जौनपुर मार्ग जाम

जौनपुर। पवारा थाना क्षेत्र के बनकट  गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट के दरम्यान एक युवक को गोलीमारी गयी है। युवक की हालत को नाजुक देखते हुए इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। उधर वारदात से गुस्साए ग्रामीणो ने इलाहाबाद जौनपुर मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया है। सूचना मिलते ही मछलीशहर मुंगराबादशाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मोर्चा सम्भाल लिया है।
प्राप्त खबरो के अनुसार उक्त गांव एक व्यक्ति अपने पम्पिगं सेट द्वारा अपने खेत की सिचाई कर रहा था उसी समय से रास्ते से गुजर एक मोटर साईकिल पानी की पाईप पर चढ़ गया जिसके कारण सिचाई कार्य बाद्यित हो गया। इस बात को लेकर दोनो पक्षो कहा सुनी होने के साथ ही मारपीट शुरू हो गयी। इसी बीच एक पक्ष ने गोली चला दी। गोली आशीष पाल उम्र 22 वर्ष के सीने में जा लगी। उसे पहले मुंगराबादशाहपुर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ले जाया गया जहां पर उसकी हालत को नाजुक देखते हुए इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।

Related

news 1580115172671660581

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item