10 अक्टूबर को लगेगा राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत
https://www.shirazehind.com/2015/09/10.html
जौनपुर। सिविल जज/सचिव राजीव
कुमार पालीवाल ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार
एवं जनपद न्यायाधीश लुकमानुल हक की अध्यक्षता मे 10 अक्टूबर को 10 बजे से
दीवानी न्यायालय परिसर जौनपुर में राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत का आयोजन किया
जा रहा है इस लोक अदालत में यातायात के आपराधिक वाद एवं नगर पालिका परिषद
के वादों को प्रमुखता देने के साथ- साथ अन्य सभी प्रकार के वादों का
निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किये जायेंगे। वादकारियों एवं अधिवक्ताओं
से अनुरोध किया है कि अपने-अपने लम्बित वादों का निस्तारण 10 अक्टूबर 2015
को आहूत लोक अदालत के माध्यम से करावें तथा इस अवसर का लाभ उठावें।

