प्रेक्षागृह में सहज जन सेवा केन्द्रों के संचालकों को दी गई ट्रेनिंग

 जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार आज अपरान्ह कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सहज जन सेवा केन्द्रों के संचालकों के साथ एक प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न हुई। प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी पी0सी0 श्रीवास्तव ने सभी सहज जन सेवा केन्द्रों के संचालकों को निर्देशित किया कि आय, जाति, अधिवास, प्रमाण-पत्र की भाति किसानों द्वारा आनलाइन पंजीकरण कराने के लिए 20 रू0 शुल्क लेकर पंजीकरण करेंगे। उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने बताया कि पंजीकरण के लिए किसान भाई पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र,) खतौनी, बैंक की पासबुक सहित सभी की छायाप्रति अपने निकटतम सहज जन सेवा केन्द्रों पर उपलब्ध कराये। जिससे आगामी रबी फसल के लिए खाद, बीज प्राप्त कर सके। चलचित्र के माध्यम से सहज जन सेवा केन्द्र संचालकों को आनलाइन पंजीकरण के बारे में जानकारी भी दी गयी। इस अवसर पर सहज जन सेवा केन्द्र प्रभारी विपिन पाडेण्य, जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी सुग्रीव प्रसाद, प्रभारी कृषि रक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहें। 


Related

news 3344591572233156828

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item