अज्ञात बदमाशो ने ट्रक चालक और खलासी को मारी गोली ड्राईबर की मौत

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के पचवल गांव  के पास अज्ञात बदमाशो ने ट्रक ड्राईबर और खलासी को गोलीमारकर 30 हजार रूपये लूटकर फरार हो गये। इस वारदात में ट्रक ड्राईबर की मौके पर ही मौत हो गयी खलासी बुरी तरह से जख्मी हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बदमाशो की तलास में जुट गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार लाईनबाजार थाना क्षेत्र के शिवापार गांव का निवासी आशीष कश्यप 35 वर्ष और  उसका भांजा रोहित 26 वर्ष कल रात गिट्टी लादने के लिए करीब 11 बजे घर से ट्रक लेकर चोपन के लिए निकला था। करीब 12 बजे के आसपास रामपुर थाना क्षेत्र के सिधवन गांव के पास अज्ञात बदमाशो ने ट्रक रोकने के बाद दोनो को गोली  मारने के बाद 30 हजार रूपये लूटकर फरार हो  गये। इस वारदात में चालक आशीष की मौके पर ही मौत हो गयी खलासी रोहित बुरी तरह से जख्मी हो गया है।

Related

news 1480445024397155134

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item