धान की सिंचाई कर रहे किसान की मौत

जौनपुर।  सरपतहा थाना क्षेत्र के सुइथाकलां गांव में धान की सिंचाई कर रहे किसान की मौत हो गई । घटना सोमवार दोपहर 11 बजे की है । मिली जानकारी के अनुसार गाँव निवासी बदरी गौतम( 50 वर्षीय ) अपने पुत्र रिंकू के साथ घर से लगभग दो किलो मीटर दूर खेत में धान की फसल सींचने गया था । सिंचाई का कोई साधन न होने की वजह से पिता - पुत्र ने बेड़ी के सहारे ही सिंचाई करने का फैसला किया । दोनों थोड़ी दूर स्थित एक तालाब से बेड़ी के सहारे पानी निकालने लगे । लगभग एक घंटे बीते थे कि अचानक बदरी लड़खड़ा कर गिर गया । रिंकू घबड़ा कर लोगों को पुकारने लगा लेकिन जब तक लोग पहुँचते तब तक बदरी के प्राण निकल चुके थे ।सूचना पर पहुची सरपतहा पुलिस खेत से लाश लेकर थाने लाई जहां पुलिस को पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर परिजन लाश घर लाये और इसकी सूचना उपजिलाधिकारी शाहगंज राकेश गुप्ता को दी । मृतक की पत्नी की  पहले ही मौत हो चुकी है । परिवार में तीन पुत्र  राकेश , रिंकू व सिंकू हैं । रिंकू ने रोते - रोते बताया पिता जी फसल को लेकर कई दिनों से चिंतित रहते थे । वर्षा की आशा देखते - देखते आज उन्होने स्वयं ही सिंचाई करने का फैसला किया और उनके प्राण ही चले गए ।
 

Related

news 1183471096253683351

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item