प्रख्यात शिक्षा विद् संतबख्श सिंह का निधन शिक्षा जगत में शोक
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_232.html
जौनपुर। पूर्व प्रधानाचार्य एवं टीडी इण्टर कालेज के प्रबंधक समित के सदस्य संतबख्श सिंह के आकस्मिक निधन पर कालेज के प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह की अध्यक्षत में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। उधर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित करके मृतक आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रहकर ईश्वर से प्रार्थना किया गया। इस मौके पर प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह ने स्वर्गीय संतबख्श के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री सिंह समाजसेवा करने के साथ साथ शिक्षा के विकास के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि संतबख्श सिंह प्रधानाचार्य और प्रधानाचार्य परिषद का अध्यक्ष पद पर रहते हुए शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम किया है। और शिक्षा के विस्तार करने के लिए काफी संघर्ष किया है। हम लोग उनके पदचिन्हो पर चलने की पूरी कोशिश करेगे।
इस मौके पर प्रधानाचार्य वी के सिंह परिहार दिनेश सिंह रमेंश चंद्र सिंह मिथलेश सिंह विनोद सिंह अबुज सिंह प्रदीप कुमार सिंह साहबलाल यादव सुरेन्द्र सिंह शैलेन्द्र प्रताप सिंह शीतला प्रसाद सिंह मनोज मिश्रा विनोद कुमार सिंह ह्दय नारायण सिंह फूलचंद्र यादव अजय सिंह सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
