गणपति बप्पा मोरय्या के मण्डप में हुआ भव्य जागरण का आयोजन


 कलाकारों की प्रस्तुति ने सभी को किया भाव-विभोर
    जौनपुर। श्री गणपति युवा संघ द्वारा केराकत तहसील के सामने स्थापित गणेश प्रतिमा के पण्डाल में भजन संध्या व झांकी जागरण का आयोजन हुआ जहां इलाहाबाद के नीतिन एण्ड ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक झांकी प्रस्तुति करके लोगों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय चैबे प्रदेश उप प्रमुख शिवसेना एवं विशिष्ट अतिथि सम्पादक रामजी जायसवाल थे जिन्होंने कलाकारों को चुनरी ओढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। झांकी ग्रुप के संचालक नीतिन दीक्षित ने गणेश वंदना से कार्यक्रम शुरू किया जिसके बाद नीतिन नारायण ने हनुमान जी पर झांकी प्रस्तुत करके लोगों को खूब नचाया। नवोदित कलाकार मून सुरी ने ‘सत्यम् शिवम् सुन्दरम्’ की प्रस्तुति पर सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया जिसके बाद प्रिया ने ‘मानो तो मैं गंगा मां हूं, और ‘महिषासुर वध’ प्रस्तुत करके लोगों को भाव-विभोर कर दिया। इसी क्रम में पवन एण्ड साथी ने ‘होली खेले मशाने में’ की प्रस्तुति देकर लोगों को खूब हंसाया। कार्यक्रम का संचालन सुशील वर्मा एडवोकेट एवं आगंतुकों का स्वागत संस्थाध्यक्ष संतोष शर्मा ने किया। अन्त में समाजसेवी राजेश साहू ने समस्त आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के मनीष गिरि, आलोक कमलापुरी, जितेन्द्र कमलापुरी, शैलेश सेठ, अरूण कन्नौजिया, नितेश कसौधन, साकेत कमलापुरी, रणधीर यादव, रवि सोनकर, सुमित शर्मा, अविनाश गुप्ता, रंजीत गुप्ता, सौरभ कमलापुरी, शशि मिश्रा, रवि मिश्रा, अमितेष कमलापुरी, राजू गुप्ता, राहुल जायसवाल, राकेश पाण्डेय, गोलू जायसवाल, सोनू सेठ, विजय गलाई, अतुल कमलापुरी, मनीष मौर्या, गौरव जायसवाल, रतन जायसवाल, संतोष मोदनवाल, दीपक शर्मा, सौरभ जायसवाल, गणेश गुप्ता, सोनू शर्मा, दीपक पटवा, सतीश सेठ, चंदन सेठ, मुन्नू सेठ, नीतेश सोनकर, मनीष सोनकर के अलावा अन्य लोगों और गणमान्य नागरिकों का विशेष योगदान रहा।

Related

religion 929688123011378430

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item