अब जनपद में नहीं होगी गौ माता की हत्याः विहिप
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_799.html
जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद के जिला संगठन मंत्री मनोज जी सोंधी क्षेत्र के समदहां गांव में पहुंचे जहां के कार्यकर्ताओं द्वारा गत दिवस वध हेतु ले जाये जा रहे गोवंशों को पुलिस से पकड़वाने वाले कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि जनपद में अब गौ माता की हत्या नहीं होगी, क्योंकि विहिप कार्यकर्ता गो तस्करों से दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इसी देश में अयोध्या के राजा दिलीप ने गोरक्षा हेतु अपने ही कटार से अपने ही शरीर के अंगों को काटकर शेर को खिलाकर गौ माता की रक्षा किया है। हमें राजा दिलीप से प्रेरणा लेनी चाहिये। आज उसी देश में हमारी आंखों के सामने हमारी गौ माता को गो तस्करों द्वारा काटा जा रहा है लेकिन अब जौनपुर का युवा जाग गया है। अन्त में उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा हेतु युवा वर्ग अपने को प्रथम पंक्ति में खड़ा कर चुका है। बैठक की अध्यक्षता कृष्णदेव तिवारी एवं संचालन संदीप मिश्र ने किया। इस अवसर पर राजकुमार यादव, मनोज यादव, अमरेज यादव, रूपचन्द यादव, रमेश मिश्र, सत्यदेव तिवारी, रूपचन्द सोनकर, राहुल यादव, अमृत लाल, राय साहब यादव, राम भरत, संतोष, ऋषभ, सुशील मिश्र आदि उपस्थित रहे।

