हड़ताल की सफलता के लिये डाककर्मियों ने निकाला जुलूस
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_39.html
जौनपुर। केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर डाककर्मियों व कन्फेडरेशन आफ सेण्ट्रल गवर्नमेंट इम्प्लाइज एण्ड वर्कर्स ने 2 सितम्बर को एक दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिये मंगलवार को मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके पहले सभी कर्मचारी प्रधान डाकघर में एकत्रित हुये जहां से सभी भण्डारी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां से निकलकर नगर भ्रमण करते हुये सभी डाककर्मी कलेक्टेªट पहुंचकर ज्ञापन सौंपे। इस मौके पर अध्यक्ष आरके मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित सभा के माध्यम से बताया गया कि 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे भारत में 2 सितम्बर को एक दिवसीय हड़ताल सुनिश्चित किया गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष आरके मिश्र, सचिव हरिशंकर यादव, संगठन मंत्री श्रीप्रकाश गुप्ता ‘कन्हैया’, विक्रांत सिंह, कुलदीप तिवारी, श्रवण मिश्रा, सर्वेश सिंह, सत्य प्रकाश आदि डाककर्मी उपस्थित रहे।
