तहसील दिवस में आया 135 प्रार्थना पत्र मौके पर 31 का निस्तारण

 जौनपुर।जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन आज शाहगंज मण्डी परिषद में किया गया जिसमें 135 व्यक्तियों ने अपना दुःख दर्द सुनाया मौके पर 31 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया। शेष अन्य प्रार्थना पत्रों का सम्बन्धित अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। इसी प्रकार अन्य तहसीलों में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस में सदर तहसील में 76 प्रार्थना पत्रों में 12 का निस्तारण हुआ, केराकत में 80 प्रार्थना पत्रों में से 21 का मौके पर निस्तारण हुआ, मडियाहू में 76 प्रार्थना पत्रों में से 12, बदलापुर में 38 में 03 तथा मछलीशहर में 112 में 10 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हुआ। इसी प्रकार जिले में कुल 519 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 82 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया साथ ही 4 चिकित्सा प्रमाण पत्र भी जारी किया गया इस प्रकार कुल 86 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारित न करने वाले अधिकारियों को तत्काल निस्तारित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने राजस्व कानूनगों एवं थानाध्यक्षों को तहसील दिवस के शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस अवसर परं पुलिस अधीक्षक भारत सिंह यादव, मुख्य विकास अधिकारी पी0सी0श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 दिनेश यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 एस0एन0सिंह, डी0डी0ओ0 तेज प्रताप मिश्र, डी0एफ0ओ0 ए0के0सिंह, उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, अधि0अभि0 विद्युत ए0के0 मिश्र, उप जिलाधिकारी आर0के0 गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी मायाराम वर्मा, डी0एस0ओ0 सीमा ंिसंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनक्षी वर्मा आदि उपस्थित रहे। 

Related

news 2731951933977740825

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item