बच्चे कल के भविष्य है , इन्हे आज केवल सवांरने की जरुरत है : लाल बहादुर यादव

 बरसठी। जिला पंचायत अध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि जो समाज के लिए कार्य करता है वही हमेशा जीवित रहता है। आदर्श सार्वजनिक शिक्षण संस्थान खड़वा बच्चों को समाजिक बनाने की एक फैक्ट्री है। श्री यादव यह बाते शिक्षण संस्थान खड़वा विद्यालय के वार्षिकोत्सव एवं अपने स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि हमारा स्वागत तो जनता करती है लेकिन बच्चों का स्वागत भविष्य करता है। बच्चे कल के भविष्य है।इन्हे आज केवल सवांरने की जरुरत है। कहा कि जो समाज के लिए जीता है उसी को लोग याद करते है। बच्चों को अच्छा शिक्षा देना सबसे पुनीत का कार्य है। दूसरों की भलाई करने से अपना भला स्वयं हो जाता है।
विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर पूर्व में आयोजित 42 विद्यालय के प्राथमिक एवं जूनियर स्तर की परीक्षा में पास बच्चों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें प्राथमिक स्तर के वीवीएम भौरास के उज्जवल यादव को प्रथम पुरस्कार साईकिल एवं द्वितीय आदर्श सार्वजनिक शिक्षण संस्थान खड़वा सौरव पटेल को मिक्सर मशीन दिया गया। इसी प्रकार जूनियर स्तर के प्रथम पुरस्कार सचिन विश्वकर्मा, द्वितीय शैलेष यादव, तृतीय सौरव पटेल को पुरस्कार मुख्य अतिथि ने प्रदान किया। समारोह की अध्यक्षता लाले यादव संचालन संदीप कुमार ने किया। इस मौके पर भैयाराम मौर्य, सुशील कुमार, पन्नालाल, सुजीत कुमार देवान्नद पटेल आदि उपस्थित रहे।

Related

news 4804029413192837587

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item