सीएमओ ने किया शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के 22वें दिन का शुभारम्भ

योगाचार्य अमित ने लोगों से करवाया क्रियात्मक व सैद्धांतिक अभ्यास
    जौनपुर। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार एवं भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में पतंजलि योग समिति द्वारा नगर के टीडी इण्टर कालेज में चल रहे 25 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के 22वें दिन का शुभारम्भ सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. दिनेश यादव ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डा. यादव ने बताया कि आज की भाग-दौड़ की आधुनिकता भरी जीवनशैली में नियमित व निरन्तर शारीरिक श्रम को करके अथवा योगाभ्यास को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाकर अनेकों बीमारियों से बचते हुये आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। इस दौरान योगाचार्य अमित आर्य ने योग के क्रियात्मक व सैद्धांतिक अभ्यासों को कराते हुये विभिन्न प्रकार की मुद्राओं व आसनों को विभिन्न रोगों के उपचार के अनुसार बताया। इस अवसर पर पतंजलि परिवार के जिला प्रभारी अचल हरिमूर्ति, शशिभूषण यादव, डा. कमलेश, शैलेन्द्र यादव, डा. धु्रवराज, लाल बहादुर, संजय श्रीवास्तव, मृदुला, मदन मोहन भट्ट, डा. हेमंत, सिकन्दर, रामकुमार के अलावा अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

Related

news 3298758834791864687

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item