डीएम ने माइक्रो कामधेनु योजना का किया समीक्षा

जौनपुर।  जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में आज अपरान्ह कलेक्ट्रेट सभागार में माइक्रो कामधेनु योजना की प्रगति की समीक्षा लाभार्थीवार किया। जिसमें लोन समय से स्वीकृत न करने पर बैंकर्स पर नाराजगी व्यक्त किया तथा एक सप्ताह के भीतर स्वीकृत करने का निर्देश दिया। लाभार्थियों को समय सीमा के भीतर समस्त कागजात एवं मार्जिनमनी जमा करने तथा मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. विरेन्द्र सिंह को लाभार्थी एवं बैंकर्स के बीच समन्वंय स्थापित कर मार्जिनमनी जमा कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने माइक्रो कामधेनु योजना के लिए सभी उपजिलाधिकारियों को 143 के अन्तर्गत कृषि योग्य भूमि को व्यावसायिक भूमि में तत्काल आदेश पारित करने का निर्देश दिया। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने बताया कि इस योजना में 20 का लक्ष्य है जिसमें 86 आवेदन पत्र प्राप्त हुए चयन समिति  द्वारा 49 लाभार्थियों का चयन किया गया जिसमें 4 का ऋण स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि माइक्रो कामधेनु योजना उत्तर प्रदेश सरकार की माननीय मुख्यमंत्री जी की महत्वाकाक्षी योजना है जिसमें 25 पशुओं हेतु लाभार्थियों का चयन हो रहा है इकाई लागत 26.99 लाख रू0 है, जिसमें 25 प्रतिशत लाभार्थी द्वारा मार्जिन मनी के रूप में तथा 75 प्रतिशत बैंक से लोन लेकर इकाई क्रियान्वित की जानी है। योजना के अन्तर्गत 5 वर्ष तक ऋण पर अधिकतम 12 प्रतिशत तक व्याज की प्रतिपूर्ति 5 वर्षो तक पशुपालन विभाग द्वारा की जानी है। बैठक में सीडीओ पीसी श्रीवास्तव, एलडीएम एएस गुप्ता डिप्टी सीवीओ राजेश कुमार तथा सभी बैंकर्स/लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।    

Related

news 371811628036959402

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item