23 को जलेगा होलिका 24 मार्च को खेला जायेगा रंग : D.M

जौनपुर।  जिला मजिस्ट्रेट भानुचन्द्र गोस्वामी ने इस वर्ष होली का पर्व 23 एवं 24 मार्च को मनाया जायेंगा इस त्योहार के अवसर पर 23 मार्च  को होलिका दहन तथा 24 मार्च 2016 को रंग खेलने का कार्यक्रम होगा। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह आवश्यक है कि होली के त्योहार पर विशेष सर्तकता रखी जाय। सकुशल त्योहार सम्पन्न कराने के लिए जिले के सभी 27 थानों पर 27 मजिस्ट्रेट, नगर क्षेत्र में 2 मजिस्ट्रेट खेतासराय में 6, कोरापट्टी, मानीकला एवं पोटरिया में 1, अटरिया भाऊपुर में 1, सुखलालगंज में 1, जमदहा में 1 मजिस्ट्रेट तैनात किये गये है। सभी उपजिला मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के थानों में पुलिस क्षेत्राधिकारियों/गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक 22 मार्च को आयोजित करे जिसमें सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट भी उपस्थित रहेंगे। सभी मजिस्टेªट त्योहार के सकुशल सम्पन्न होने पर अनिवार्य रूप से खैरियत रिपोर्ट मुख्यालय पर भेजेंगे। पुलिस अधीक्षक त्योहार को सकुशल सम्पन्न होने पर आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित कराये। अपर जिला मजिस्टेªट रजनीश चन्द्र सम्पूर्ण जिले के शान्ति विधि व्यवस्था के प्रभारी रहेंगे। जिनका मोबाइल नम्बर 9454417649 है।

Related

news 8378411253432369260

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item