होली के मद्देनजर शान्ति कमेटी की बैठक सम्पन्न
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_821.html
जलालपुर । स्थानीय थाना परिसर मे सोमवार के दिन उपजिलाधिकारी केराकत सुशील लाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे शान्ति समिति तथा गणमान्य लोगो की बैठक हुई इस दौरान उन्होने उपस्थित लोगो से होली का त्योहार आपसी भाईचारे एंव सौहार्दपूर्ण वातावरण मे मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने डीजे संचालको को शक्त लहजे मे चेतावनी देते हुए कहा की प्रदेश शासन द्वारा होली के त्योहार पर डीजे एंव ध्वनि विस्तारक यन्त्रो के प्रयोग पर पूर्ण रुप से प्रतिबन्ध रहेगा यदि कोई आदेश की अवहेलना करेगा तो उसके विरुध कानूनी कार्यवाही की जायेगी उन्होने जनता को सम्बोद्यित करते हुए कहा की होली का पर्व आपसी भाई चारे एंव शान्ति पूर्वक मनाये। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी केराकत उमाशंकर सिंह डा0 आर के सिंह डा0 मनोज सिंह जिला पंचायत सदस्य श्रीधर सिंह संकठा प्रसाद गुप्ता बच्चेलाल मोहम्मद समीम हाजी अयूब खान बाबू सलीम राजेश मिश्र संजीव कन्नौजिया अजय गुरुचरन सोनकर चीन्टू गुप्ता आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।

