भदोही के पुलिस अफसरों को एसपी ने किया सम्मानित
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_496.html
भदोही । प्रदेश भर में पुलिस महानिदेशक
उत्तर प्रदेश के आदेश पर अच्छे कार्य के लिए आज एसपी ने आज पुलिस लाइन में
आयोजित समारोह में आठ पुलिस अफसरों को सम्मानित किया । यह सराहनीय एवं
उत्कृष्ठ काम के लिए दिया जाता है । अभी हाल में इसकी शुरुवात हुई है ।
प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को 08 से 10 पुुलिस कर्मियों को सम्मानित
किया जाता है । पुलिस लाइन्स ज्ञानपुर में दोपहर 12:00 बजे पुलिस अधीक्षक
पीके मिश्र की तरफ़ से इसे दिया गया । जिसमें एसआई विनोद कुमार दूबे,
थानाध्यक्ष गोपीगंज, उप निरीक्षक विनोद कुमार राय, प्रभारी क्राइम ब्रांच
सचिन झां, क्राइम ब्रांच,रोहित सिंह क्राइम ब्रांच, ओम प्रकाष यादव,
क्राइम ब्रांच,सिकन्दर, क्राइम ब्रांच, फैजान खां, क्राइम ब्रांच, चालक
सुभाष सिंह क्राइम ब्रांच । इस टीम ने जनपद के अपराधियों के गिरफ्तारी व
माल बरामदगी के चलाये गये अभियान के क्रम में क्राइम
ब्रान्च प्रभारी विनोद कुमार राय के संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर
अन्तर्जपदीय लुटेरे के गिरोह का खुलासा करते हुये पांच व्यक्तियों को
गिरफ्तार कर उनके कब्जे से टीन मोटरसाइकिले तथा लूट के 15000 की नकद, दो अदद देशी तमंचा मय कारतूस व दो अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया
था । जिसमें अभियुक्तों ने द्वारा थाना हण्डिया जनपद इलाहाबाद के सेल्समैन अन्तू अग्रवाल से 85000 रुपए एवं मोबाइल
की लूट की थी । इसके अलावा देशी शराब ठेका स्टेशन रोड से राकेश सिंह की
दूकान के अन्दर घुसकर 40000 की नगदी उडाया थी । इसके अलावा ग्राम तिल्ठी
चिल्ह जनपद मीरजापुर से रात को बोलेरो की चोरी की घटना को भी अंजाम दिया था । एसपी ने कहाँ की पुलिस की इस
कार्य से जनता को काफी राहत पहुंची है । इसी कार्य हेतु उप निरीक्षक
विनोद कुमार दूबे व विनोद कुमार राय प्रभारी क्राइम ब्रान्च को जिले स्तर
पर अच्छे काम के लिए सम्मानित किया गया । इस सम्मान समारोह में अपर पुलिस
अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर, प्रतिसार निरीक्षक, एलआईयू निरीक्षक, वाचक और विभाग के दूसरे लोग मौजूद थे ।

