सैटेलाइट से होगी अब मिट्टी की जांच

खुटहन (जौनपुर) खेत के मिट्टी की जांच अब उपग्रह की मदद से ग्रीड पद्धति से मृदा नमूना लेकर किया जायेगा। कृषि तकनीकी सहायक डा0 रमेश चंद्र यादव ने रविवार को पिलकिछा गाँव मे आयोजित किसान गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए उक्त बाते कही। उन्होंने बताया कि अभी तक किसान अपने किसी भी खेत से नमूना लेकर मिट्टी की जांच कराता था। जिससे उस क्षेत्र के समग्र मिट्टी की जानकारी नही हो पाती थी।
नयी बिधि से मिट्टी की जांच के लिए सभी गाँवो के भूआलेखो व नक्शे आन लाईन किये जा रहे है। गाँव के नक्शे को 4 सेमी के हॉरिजेंटल एवं वर्टिकल काटने वाली जगह से जो ग्राफ बनता है उसी को ग्रीड कहते है। इसी जगह से नमूना लेकर किसान को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा। जिसके आधार पर किसानों को सन्तुलित मात्रा मे उर्वरकों के प्रयोग के लिए प्ररित किया जायेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान अखिलेश बिन्द एवं संचालन कृषक क्लब के सचिव मुनिराज शर्मा ने किया। अन्त मे कोषाध्यक्ष सुधाकर शर्मा ने सभी का आभार ब्यक्त किया। गोष्ठी को डा0 सियादीन शर्मा व अजीत शर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर राम फेर शर्मा , बिद्या प्रसाद , ब्रजेश उपाध्याय , राकेश मिश्र , भवानी प्रसाद शर्मा , सर्वेश शर्मा , प्रेम लाल यादव, पवन शर्मा सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

Related

news 1008268267090022209

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item