"विश्वजल दिवस" की पूर्व सन्ध्या लिया जायेगा प्रदूषण मुक्त गोमती का संकल्प
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_671.html
जौनपुर। स्वच्छ गोमती अभियान के
तत्वाधान में "विश्वजल दिवस" की पूर्व सन्ध्या पर शाम 4 बजे से कोतवाली
चौराहे पर स्थित हनुमान जी मन्दिर से माँ गोमती के निर्मलीकरण के संकल्प हेतु
एक वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।उक्त आशय की जानकारी देते गौतम गुप्ता ने अभियान के पदाधिकारी, सदस्यों व् सम्मानित संरक्षकगण और आयोजक मण्डल
के सदस्यों से सविनय निवेदन किया है कि उक्त कार्यक्रम में समय का ध्यान रखते
हुए शाम 4 बजे कोतवाली स्थित हनुमान जी मन्दिर पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल
बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करने की कृपा करें।

