गोधना गांव मेंचोरों ने लाखों रूपयों के जेवरात उड़ायें

 जफराबाद। चोरों ने सोमवार की रात लाइन बाजार थानाक्षेत्र के ग्राम गोधना के एक घर में घुसकर लगभग चार लाख रूपये का गहना व जेवरात तथा 10 हजार रूपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी द्वारा घटना की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
    जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राममूर्ति पटेल के घर में छत के रास्ते चोर घुस गये और उनके परिजन जिन कमरों में सोयें हुए थे उस कमरे को बाहर से बन्द कर दिया। उसके बाद चोरों ने घर के अन्य कमरों को खंगालने के बाद आलमारी, बाक्स व अटैची में रखे लगभग चार लाख रूपये मूल्य के आभूषण व दस हजार नकदी उठा ले गये। सुबह उठे परिजनों ने पड़ोसी को फोन कर बाहर से बन्द दरवाजे को खुलवाया और छानबीन करने पर उन्हंे पता चला कि रात में चोरों ने घर में घुसकर आलमारी, बाक्स व अटैची में रखे आभूषण व नकदी उठा ले गये। उपरोक्त घटना से घबरायीं राममूर्ति पटेल की पत्नी दुर्गावती देवी घटना के बाद से बेहोश है और दुर्गावती को लेकर उनके परिजन परेशान है।


Related

news 2363998268885064610

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item