आरपीएफ के जवानो ने ट्रेन ड्राईबर को जमकर धुना हालत नाजुक

जौनपुर जिले के शाहगंज रेलवे स्टेशन पर आज उस समय अफरातफरी मच गया जब बैच चेकिगं के दौरान आरपीएफ के जवानो ने ट्रेन के ड्राईबर की ही जमकर पिटाई कर दिया। पिटाई के कारण चालक बेहोश होकर प्लेट फार्म पर  गिर पड़ा। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी हालत नाजुक देखते हुए जौनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर इस वारदात के कारण ट्रेन दो घंटे तक शाहगंज में ही खड़ी होने के कारण यात्रियों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बाद दूसरे ड्राईबर को बुलाकर  ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
गोरखपुर से मुबंई जा रही गोदान एक्सप्रेस  ट्रेन जैसे ही शाहगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची उसी समय बैच चेकिंग की टीम आ गयी। रेल के अधिकारी भारी फोर्स के साथ ट्रेन की बोगियों चेकिग कर रहे थे जिसके कारण अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया और बे टिकट यात्री इधर उधर भागने लगे।इसी बीच  ट्रेन का ड्राईबर अनिल गौड़ इंजन पर चढ़ने लगा। उधर चेकिंग में लगे आरपीएफ के जवानो ने सोचा कि शायद यह भी बे टिकट यात्री है यह चेकिंग से बचने के लिए इंजन में सवार हो रहा है उसे बिना पुछेताछे जमकर पिटाई कर दिया। पिटाई से उसके सीने में चोट लगने से गस्त खाकर वह जमीन पर गिर पड़ा। उसकी हालत देखते ही आरपीएफ जवानो के होश उड़ गया। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज की समुचित व्यवस्था न होने के कारण उसे जौनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर ड्राईबर की हालत खराब होने के कारण ट्रेन करीब दो घंटे तक शाहगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी होने के कारण यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में दूसरे ड्राईबर को बुलाकर  ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इस मामले रेल के अधिकारियों से बातचीत करने का प्रयास किया गया तो किसी भी अधिकारी ने बात करने से साफ इंकार कर दिया ।

Related

news 9026716198664088629

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item