एसटीएफ पुलिस ने दो युवकों को उठाया
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_672.html
जफराबाद। लखनऊ से आये एसटीएफ पुलिस के जवानों ने कस्बा जफराबाद से दो युवकों को उठा ले गयी। पुलिस द्वारा युवकों को उठाने के बाद क्षेत्रवासियों में तरह-तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया, परन्तु किसी को यह ज्ञात नहीं हो सका कि एसटीएफ ने उन्हें किन आरोपों में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कस्बा जफराबाद के मोहल्ला सैयदताज निवासी असलम पुत्र लल्ली साई सोमवार को टैक्सी स्टैण्ड जफराबाद पर स्थित एक चाय-पान की दुकान पर बैठकर चाय पी रहा था, तभी सादी वर्दी में वहां पहुॅचे एसटीएफ के जवानों ने उससे उसका नाम पूछने के बाद उसे पकड़कर बोलरों में अपने साथ ले गये। इसी मोहल्ला निवासी पतिराम हरिजन का पौत्र गोलू पुत्र रवीन्द्र को भी एफटीएफ के जवानों ने उसी दिन उसके घर से उसे उठा ले गये।

