रोजगार मेला आयोजित, 26 छात्रों का हुआ चयन

   जौनपुर। शाहगंज नगर के पक्का पोखरा मोहल्ले में स्थित बसंती देवी आईटीआई परिसर में लावा/जोलो मोबाइल कम्पनी द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में भारी संख्या में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रानिक ट्रेड से आईटीआई पास छात्रों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लिखित व मौखिक परीक्षा के बाद 26 छात्रों का चयन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक डा. राजकुमार मिश्र के अलावा विकास रोजगार मेला के संयोजक विकास जायसवाल, ईश नारायण मिश्र, राकेश मौर्या के अलावा समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। अंत में संस्थान के निदेशक दिवाकर मिश्र ने समस्त आगुन्तकों के प्रति आभार जताते हुये चयनित छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना किया।

Related

news 7567720350131259867

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item