सरकार के इशारे पर नाचती है पुलिस
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_332.html
जौनपुर। आम आदमी पार्टी ने कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा फर्जी तरीके से फंसाने व उत्पीड़न किये जाने के विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। सभा को सम्बोधित करते हुए मीडिया प्रभारी सूर्य नारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश में दुष्कर्म के मामले बहुत ज्यादा बढ़ गये है। पुलिस सपा सरकार के इशारे पर नाचती रहती है। कहीं मंत्री तो कही विधायक तथा उनके कार्यकर्ता मिलकर जमीन हड़पने में लगे हैं। अपराधी खुलेआम चैराहे पर सीना ताकनकर घूम रहे हैं। अमर नाथ यादव ने कहा कि भाजपा व सपा सरकार प्रदेश में अपराध को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश में कोई भी अपने आप को सुरक्षित नहीं समक्ष रहा है। अभी हाल में हुए बुलन्द शहर के हाईवे पर हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर गाजियाबाद के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने उन कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें में फंसा दिये। अगर यह मुकदमा वापस नहीं किया गया तो पार्टी पर सड़क पर आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगी। कुछ पार्टिया ऐसी है जो धारा 144 में सभी थानों का घेराव करती है लेकिन सपा सरकार उनका विरोध नहीं करती तथा पुलिस कुछ नहीं कहती। सपा और भाजपा की यह गठजोड़ को मुंहतोड़ जबाब जनता आगामी विधान सभा चुनाव मे ंदेगी। प्रदश्रन में बबलू गुप्ता, हैदर खान, राजेन्द्र सिंह, हर्षवर्धन, भैया लाल, सोम कुमार वर्मा, राकेशचतुर्वेदी, राजेन्द्र सिंह, मधुसूदन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

