फर्जी बैठक के विरोध में दिया धरना

जौनपुर। शाहगंज तहसील के रूधौली ग्राम सभा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी की मिली भगत से बिना खुलर बैठक कराये रिक्त कोटे की दुकान का आबंटित करने के विरोध में सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और मांग किया कि कोटे को निरस्त किया जाय । ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सभा की खुली बैठक नहीं करायी गयी और फर्जी बैठक दिखाकर कार्यवाही कर लिया। इसकी शिकायत खण्ड विकास अधिकारी से की गयी तो उन्होने एडीओ पंचायत से जांच कराने की बात कही लेकिन एडीओ पंचायत ने भ्रष्टाचार में लिप्त होकर बिना किसी जांच के ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी की फर्जी बैठक को सही साबित करने पर अमादा है। इतना ही नहीं आरईएस के जेई कभी गांव में गये नहीं लेकिन खुद को पर्यवेक्षक बताते हुए मिथ्या रिपोर्ट लगाकर प्रकरण को वैध ठहराने साजिश में लिप्त है। ग्रामीणों ने मांग किया कि एडीओ पंचायत और जेई की इस प्रकरण में संलिप्तता की जांच कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाय। प्रदर्शन में कमलेश कुमार, शिव कुमार बिन्द, गीता देवी , ओम प्रकाश, महेन्द्र , प्रेम प्रकाश, सावित्री देवी, रेनू देवी, मीरा देवी आदि मौजूद रही।

Related

news 8574962238735086419

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item