प्रधान ने ध्वस्त कराये बनवासियों के मड़हे
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_994.html
जौनपुर। दलितों पर अत्याचार की नित नयी वारदाते प्रकाश में आ रही है उनका न केवल उत्पीड़न किया जा रहा है बल्कि उनके आशियानों को ध्वस्त कराने का घृणित कार्य भी किया जा रहा है। रामपुर थाना क्षेत्र के जीतापुर गांव में आधे दर्जन से अधिक आदिवासियों को मड़हे को प्रधान ने ध्वस्त करा दिया और मिट्टी गिराकर कब्जा किया जा रहा है। इसकी सूचना थाने पर दी गयी लेकिन गरीबों की सुनवाई बिना जेब गर्म किये पुलिस नहीं करती। सोमवार को दर्जनों की संख्या में बनवासियों ने अपने परिवार और बच्चों के साथ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी से घटना की शिकायत कर अवैध कब्जे को हटवाने की मांग किया। बनवासियों ने बताया कि आराजी नम्बर 29 नवीन परती में वे तीन पीढ़ी से आबाद हैं लेकिन प्रधान द्वारा रविवार को जगरन उनका मढ़हा गिरा दिया गया जसीबी से मिट्टी पटवाया जा रहा है तथा मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। घटना की सूचना जब थाने पर दी गयी तो कोई कार्यवाही नहीें की गयी। उन्होने मांग किया कि रामपुर थानाध्यक्ष को निर्देशित किया जाय कि उनकी आबादी मंे हो रहे अवैध कब्जे को रोकवाया जाय। इस मौके पर भोला, राजू, अजय, विकास, नरेश, संजय आदि के सहित मौजूद रहे।

