रोडवेज भवन का निर्माण कार्य अक्टूबर माह तक कर लिया पूर्ण
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_7.html
जौनपुर । जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने रोडवेज भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। जिसमें सहायक एपीएम विनय कुमार यूपीपीसीएल ने बताया कि निर्माण का कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा। बसों के रूकने के स्थान, सड़क आदि का कार्य अगस्त माह में पूर्ण कर लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने सभी कार्य गुणवत्तायुक्त अक्टूबर तक पूर्ण करने का एपीएम यूपीपीसीएल को निर्देश दिया। एपीएम ने बताया कि यह कार्य तीन करोड़ 16 लाख की लागत से कराया जा रहा है।

