व्यापारियों ने किया पौधा रोपड़
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_64.html
जौनपुर। नवगाठित व्यापार मण्डल कल्याण समिति द्वारा ग्राम करेपटटी में पौधा रोपड़ किया गया । महामंत्री विकास गुप्ता के बगीचे में पौध रोपड़ किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान संजीव साहू का सहयोग रहा। काफी संख्या में व्यापारीगण एंव ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ व्यापार मण्डल अध्यक्ष जावेद अजीम एंव ग्राम प्रधान संजीव साहू द्वारा किया गया। पौध रोपड़ में नूरुददीन शेख, उपाध्यक्ष अभिषेक बैंकर, मंत्रीद्वय फिरोज खां, रेयाज अहमद खान, सौरभ साहू, शुभम कुमार मोनू, अभय चैरशिया, साबिर अजीम का सराहनीय योगदान रहा।

