हिन्दू वाहिनी ने प्रदर्शन में दिखाया दम
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_42.html
जौनपुर। हिन्दू वाहिनी के जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर के नेतृत्व में सोमवार को शहर में मोटर साइकिल रैली निकालकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाप्रशासन को दिया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी राकेश राय ने कहा कि महंत योगी आदित्यनाथ लगातार पांच बार से सांसद है एवं करोड़ो हिन्दुओं के आस्था का प्रतीक है। डा0 अयूब ने सार्वजनिक रूप से योगी पर आतंकवादी होने का आरोप लगाया जिससे करोड़ों हिन्दुओं की आस्था को ठेस पहुंचा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डा0 महन्थ के ऊपर आपत्तिजनक भड़काऊ भाषण देकर धार्मिक उन्माद एवं दंगा कराने की साजिश रची थी। डा0 अयूब पर रासुका लगायी जाय। विजय विद्यार्थी ने कहा कि अयूब को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाय। प्रदर्शन में सिरीश मोदनवाल, विजय सिंह, अनुज, मनोज, सतीश, बसंत शुक्ला, सौरभ , परमानन्द, अवकाश, विशाल, सचिन, गोलू आदि मौजूद रहे।

