नोट बन्दी से आटा की कीमत बढ़ी

 जौनपुर। नोट बन्दी से आटा दाल की कीमत बढ़ गयी है। आटा लेने बाजार में जाने पर कीमत का अन्दाजा लग जायेगा। दस-दस किलो आटे के दो खरीदने पर बिल देखकर चैंक जाना होगा। दुकानदार से जब कहा गया कि 15 दिन पहले ही तो 190 रुपये का दिया था। अब 230 रुपये क्यों लगा रहे हो। दुकानदार ने कहा आटे की कीमत बढ़ गई है। हम क्या करें? बाजार का हाल ही ऐसा है। नोटबंदी से बाजार का भाव बुरी तरह से गड़बड़ा गया है। ग्राहक उधारी कर रहा है, तो दुकानदार अपने थोक कारोबारी को। अब तक उधारी से भी हाथ जोड़ने लगे हैं। बाजार में नियमित माल नहीं आ पा रहा है और मांग को देखते हुए दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे हैं।बाजार में नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर आटे की कीमतों पर पड़ रहा है। छह-सात नवंबर तक एक प्रमुख कंपनी के आटा के दस किलो के पैकेट की कीमत 290 रुपये थी, लेकिन शनिवार को पैकेट 320 रुपये में बिका। अन्य कंपनियों का 250 रुपये में मिलने वाला दस किलो आटे का पैकेट 270 से 280 रुपये में मिल रहा है। दुकानदारों का कहना है आटे की खपत हर रोज की है। मंडी से लेकर ग्राहकों तक इसकी खरीद नकद है। ऐसे में नोट बंदी से यह सबसे ज्यादा प्रभावित है। दो दिन से मैदा की कीमतों में भी दो रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। 24 रुपये किलो मिलने वाली मैदा 26 रुपये किलो बिक रही है। दुकानदार कहते हैं कि जबसे नोट बंद हुए हैं, बाजार में माल नहीं मिल रहा है। ग्राहक उधार माल खरीदता है, ऐसे में हम कहां से माल लाएं। जो रुपया रखा है, वो मंडी में चल नहीं रहा है। बैंक से नई धनराशि नहीं मिल रही है। उधार पर माल महंगा लेना पड़ रहा है।

Related

news 2721435646120776713

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item