सबसे निकम्मी अखिलेश सरकार :महेन्द्र नाथ पांडेय

 जलालपुर (जौनपुर) क्षेत्र के बयालसी डिग्री कालेज के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार के दिन एक परिवर्तन यात्रा की जनसभा का आयोजन जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में किया गया जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री महेंद्र नाथ पांडेय जी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सुबे की सबसे निकम्मी अखिलेश सरकार है आज तक का इतिहास गवाह है।श्री पाण्येय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालाधन पर नकेल कसकर देश की अर्थव्यवस्था और नीति बदलने का कार्य किया है आप सभी लोग भाजपा के महा परिवर्तन यात्रा का साथ दें सुबे की सबसे निकम्मी अखिलेश सरकार है जिसमें बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है कानून व्यवस्था पूर्ण रुप से चौपट हो गई है 500 और 1000 के नोट बंद होने से बहन मायावती के चेहरे का नूर उड़ गया है मुलायम का 62 परिवार वाला समाजवाद परेशान है उन्होंने कहा कि 4000 करोड़ रुपया मंत्री गडकरी से विकास के लिए ले आए थे परंतु कोई विकास कार्य नहीं किया और ना ही शिलान्यास करने दिया। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है मां बहन की इज्जत सुरक्षित नहीं है पीएम मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था और नीति बदलने का कार्य कर रहे हैं यह भारत देश भी अन्य विकासशील देशों की श्रेणी में आ जाए ।सभा को सांसद केपी सिंह रामचरित्र निषाद कुंवर हरिवंश सिंह वरिष्ठ नेता डॉक्टर हरेन्द प्रताप सिंह संयोजक कौशलेंद्र कुमार सिंह अमित सिंह आदि लोगों ने सभा को संबोधित किया स्वागत ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह पूर्व डिप्टी चेयरमैन श्रीधर सिह डॉक्टर अजयेन्द दुबे विक्रम प्रताप सिंह ने किया इस अवसर पर लक्ष्मण आचार्य सहित अन्य हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे सभा का संचालन अजय कुमार सिंह ने किया तथा आभार ज्ञापन मंडल अध्यक्ष अमोद कुमार सिंह ने किया। परिवर्तन यात्रा जलालपुर से निकलकर चवरी बाजार पहुंचा जहां पर डॉक्टर अजेन्द्र कुमार दुबे की अध्यक्षता में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।

Related

news 6588928437195362534

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item