महामन्त्री पद से हटाये गए गुलाम रसूल
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_821.html
मछलीशहर। स्थानीय नगर में उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियो की एक बैठक व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रहरि की अध्यक्षता में जितेंद्र कुमार के आवास पर हुई।बैठक के दौरान तमाम पदाधिकारियो ने महामन्त्री द्वारा समाचार पत्रो में गलत सुचना देने पर महामन्त्री गुलाम रसूल को मछलीशहर उद्योग व्यापार मंडल ने अनुशासन हीनता मानते हुए उन्हें महामन्त्री के पद से हटाते हुए पत्रकारो से अनुरोध किया गया कि अब गुलाम रसूल द्वारा व्यापार मंडल की तरफ से दिए जाने वाले किसी भी सुचना को न प्रकाशित करने का अनुरोध करते हुए कहा गया इसे व्यापारियो में मतभेद करने का प्रयास माना गया। इस दौरान मछलीशहर उद्योग व्यापार मंडल के तमाम लोग मौजूद रहे।

