किशोरी की हत्या कर फेकी लाश
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_890.html
जौनपुर। जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर गांव में किशोरी की हत्या कर फेकी गयी लाश देखे जाने से क्षेत्र में दहशत फैल गयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने आशंका व्यक्त किया कि कही से उसे अगवा कर लाया गया और उसके साथ दुष्कर्म कर मौत के घाट उतार दिया गया। बताते हैं कि शिवरामपुर गांव में एकेएस ईट का भट्ठा है। उसके निकट सरपत के झुरमुट और गढ्ढे है। शनिवार को अपरान्ह कुछ लोग वहां से जा रहे थे तो एक 15 वर्ष की किशोरी की गला दबाकर हत्या कर फेकी गयी लाश देखे जाने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तमाम लोग मौके पर पहुंच गये। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी और कोतवाल पहुंचे और शव के शिनाख्त की कार्यवाही शुरू हुई लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना था कि किशोरी की हत्या कर लाश सरपत के झुरमुट में फेक दिया गया।

