नये थानाध्यक्ष के सामने है आपराधिक घटनाओ का पर्दाफास करने की चुनौती
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_90.html
जलालपुर (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र मे कुछ माह पूर्व से लूट चोरी हत्या आदि आपराधिक घटनाओं की बाढ़ सी आ गयी है। अपराधी धड़ल्ले के साथ एक के बाद एक घटना को अंजाम देते चले आ रहे है। कब कहां किसके साथ कौन सी घटना घट जाएगा यह कहा नहीं जा सकता है। इन घटनाओं का खुलासा करने मे पुलिस अब तक नाकाम साबित हो रही है। जिससे हौसला बुलंद अपराधी निडर होकर एक के बाद एक घटना को अंजाम देते चले आ रहे है। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने कई थानों के साथ साथ थानाध्यक्ष जलालपुर विजय कुमार गुप्ता का तहबादला करते हुए नये थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह को स्थानीय थाने पर तैनात किया है। जिनसे जनता को काफी उम्मीदे बधी हुई है। गौरतलब हो कि विगत कई माह पूर्व की घटनाओं पर नजर डाले तो सच्चाई खुद ब खुद बयां करने लगती है 14 जुलाई को थौर गांव में सन्चम बिन्द के घर पचास हजार नगदी सहित आभूषण की चोरी ।हौज गाँव में गुड्डू सोनकर का संदिग्ध परिस्थितियों में नवजात शिशु गायब हो गया जिसका खुलासा आज तक नहीं हुआ। इसी क्रम में 2 अगस्त को मकरा चौराहे से प्रेम प्रकाश प्रजापति सहित सिकंदर निवासी बाकराबाद की बाइक चोरी 2 अगस्त को दयाशंकर निवासी हुसेपुर का 17000 नगदी सहित लाखो का माल चोरो ने पार कर दिया। 26 अगस्त को त्रिलोचन बाजार में लकड़ी व्यवसायी नसीम की दुकान से धोखाधड़ी करके बैग में रखा 22000 रुपया उचक्के लेकर फरार हो गये। 29 अगस्त को लोहगाजर गांव निवासी सुभाष चंद के कुएं में सिंचाई हेतु लगाये गये समर सेम्बुल की चोरी 3 सितंम्बर को दयाशंकर निवासी हुसेपुर 17000 नगदी सहित लाखों का माल चोरो ने पार कर दिया। 23 सितंबर को हरीपुर गांव में चोरों ने विजय बहादुर तथा अशोक के घर का ताला चटका कर आभूषण सहित लगभग डेढ़ लाख रुपए के मूल्य पर हाथ साफ कर दिया। राजनाथ उपाध्याय निवासी ईजरी का बैंक खाते से धोखाधड़ी करके 42 हजार रुपया जालसाजों ने गायब कर दिया जिसका खुलासा तो दूर मुकदमा भी दर्ज नहीं हुआ। 24 अक्टूबर को सरोज सिंह पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी बंदीपुर की संदिग्ध परिस्थितियों मे हत्या कर चोरी की घटना को अंजाम दिया अभी तक खुलाशा नही। 25 अक्टूबर को नेवादा गाँव के कन्या प्राथमिक विद्यालय पर चोरी की घटना जिसका पर्दाफास अब तक नही। थाना क्षेत्र मे चोरी हत्या छिनैती तो तय है परंतु उसका खुलासा न होना गंभीर विषय है। क्षेत्रीय जनता को नवागंतुक थानाध्यक्ष से काफी उम्मीदें बधी हुई है । अब देखना यह है कि नये थानाध्यक्ष जनता की उम्मीदो पर कितना खरा उतरते है।और इन आपराधिक घटनाओं का खुलासा तथा अपराधियो पर अंकुश लगा पाते है कि नही। यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा ।वहीं चोरों ने नवागंतुक थानाध्यक्ष को आते ही 2 नवम्बर की रात्रि मे पूरेंव बाजार मे स्थित दवा व्यवसायी संतोष कुमार सिंह के दुकान मे नकब लगाकर चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम देकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दिया है।
