राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक अधिकारी अधिक से अधिक वादों का करे निस्तारण :जिला जज
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_24.html
जौनपुर। प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/एसीजेएम राहुल आनन्द ने बताया कि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नन्दलाल की अध्यक्षता में बैंको के अधिकारियों के साथ उनके सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में यूनियन बैंक आफ इडिया, बैंक ऑफ बडौदा, इलाहाबाद बैंक, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, ओरिएन्टल बैंंक ऑफ कामर्स तथा काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक के प्रबन्धकगण उपस्थित हुये बैठक में 12 नवम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गयी। अध्यक्ष द्वारा सभी बैंक अधिकारियों को अधिक से अधिक प्रीलीटिगेशन वादों को चिन्हित कर निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। सभी अधिकारियों द्वारा निस्तारण करने की प्रतिबद्धता जाहिर की गयी।
