मतदाता पुनरीक्षण सूची की क्रास चेकिंग हेतु 75 अधिकारी तैनात
https://www.shirazehind.com/2016/11/75.html
जौनपुर। मतदाता पुनरीक्षण सूची के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में जिला निर्वाचन अधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसर अपर जिला मजिस्ट्रेट उमाकान्त त्रिपाठी द्वारा आज सायं एक बैठक आयोजित की गयी जिसमें जनपद के 9 विधान सभाओं में जिन बूथों के ग्रामों में 50 से अधिक मतदाताओं के नाम काटे गये है उनके क्रास चेकिंग के लिए प्रत्येक विधान सभा क्षेत्रों में 6-6 अधिकारियों की टीम गठित कर उन्हें सूची उपलब्ध करायी गई है तथा निर्देशित किया गया है कि जॉच का कार्य स्थलीय निरीक्षण कर किया जाय। बैठक में बीएलओ स्तर के 75 अधिकारियों को 421 बूथों के पुनरीक्षण मतदाता सूची क्रास चेकिंग हेतु उपलब्ध कराई गयी। इस अवसर पर उपजिला मजिस्ट्रेट सदर आर के पटेल सहित सभी उपजिला मजिस्ट्रेट , तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।

