नौकरी करने वाले नही नौकरी देने वाले बने : आर के सिन्हा
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_25.html
जौनपुर। कायस्थ महासभा आजमगढ़ द्वारा आयोजित कायस्थ महासम्मेलन व संगत पंगत में पहुँचे कायस्थ शिरोमणि व बीजेपी से राज्य सभा सांसद आर के सिन्हा का आजमगढ़ में कायस्थों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। अपने उद्बोधन में श्री सिन्हा जी ने कहा कि आज हमें एक जुट होने के आवश्यकता है यहाँ लोगो की भीड़ देखकर लग रहा है कि हम फिर से जग रहे है अपने हाथ पर भरोसा रखे और मेहनत करके हम अपना जीवन यापन कर सकते है आज हमें अपने ट्रेडिशनल कार्य नौकरी से अलग हट कर भी ब्यवसाय के तरफ भी ध्यान देना होगा और हमे धरातल पर रह कर कोई काम करना चाहिए हम नौकरी देने वाले बने अपने यहाँ नौकर रखे कोई भी कम मेहनत से करे लगन और ईमानदारी से करे वो आपको आत्म विश्वास देगा आर्थिक अनुशासन बहुत जरुरी है कायस्थ बच्चो के असफल होने कारण की वे ये नहीं समझते की की मेरी पूंजी क्या है और मेरा मुनाफा क्या है 7 से 8 हजार करोड़ रूपये का कारोबार है मै कोई दान पुण्य का भी काम करता हु तो अपने पैसे से न की कंपनी के पैसे से मै कम्पनी से वेतन लेता हूं और उसी से अपना काम करता हु इससे पूर्व सभा को महेश श्रीवास्तव और मनीष श्रीवास्तव सहित तमाम लोगो ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर वाराणसी के बीजेपी के प्रदेश मंत्री महेश कुमार श्रीवास्तव, कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष श्रीवास्तव, बीजेपी नेता व कायस्थ महासभा जौनपुर के महासचिव राजेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय युवा सचिव विश्व् प्रकाश श्रीवास्तव दीपक, नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ,डॉ राहुल श्रीवास्तव उपाध्यक्ष कायस्थमहासभा हुसैनाबाद, अदि लोगो ने आजमगढ़ पहुचकर उनका का स्वागत किया। इस अवसर पर भारी संख्या में कायस्थ लोग उपस्थित रहे

