जौनपुर : घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के परमानतपुर मोहल्ले में आज तड़के घर के बाहर सो रहे एक अधेड़ व्यक्ति की अज्ञात बदमाशो ने गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई उधर घर में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पंहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोटमार्टम के लिए भेजने के बाद हत्यारो की तलास में जुट गई है। उधर परिवार वाले किसी से कोई दुश्मनी होने से इंकार किया है। 


नगर का परमानतपुर इलाका आज भोर से ही करुणा क्रदन भरे माहौल में हो गया। पुलिस की गाड़ियों के सायरन और महिलाओ की चीत्कार से पूरा इलाका दहल गया। दरअसल इस मोहल्ले के निवासी नीबू लाल सोनकर रात को खाना खाने बाद अपनी दुकान के सामने सो रहा था। भोर में अज्ञात बदमाशो ने उसके कनपटी पर सटाकर गोली मारकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर उसके परिवार वाले और पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो नीबूलाल खून से लथपथ चारपाई पर मृत पड़ा था। भोर में हुई हत्या से पूरे इलाका दहल गया परिवार वालो में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी , शहर कोतवाल समेत भारी पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया है। मौके डॉग स्कॉयर्ड टीम को बुलाया गया। इसके बाद भी इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा नही हो सका। फ़िलहाल पुलिस की तफ्तीश जारी है। 

Related

news 6923011657655813052

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item