स्टेट बैंक ने भी 10 का सिक्का लेने से किया इंकार
https://www.shirazehind.com/2016/11/10.html
जौनपुर। अभी तक 10 का सिक्के को लेकर ग्राहक और दुकानदारो के बीच किचकिच होने की खबर आ रही थी अब यही विवाद बैंक और ग्राहकों तक पहुंच चुका है। भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया की टीडी कालेज के कैशियर और मैनेजर ने 10 रूपये का सिक्का लेने से इंकार कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बलवंत सिंह नमक व्यक्ति का टीडी कालेज के पास कोयला का दुकान है। उनके खाता टीडी डिग्री कालेज परिसर में स्थित एसबीआई में है। बलवन्त सिंह शुक्रवार को बैंक में कुल दस -दस रूपये के सिक्के कुल 12 हजार रूपये जमा करने गए। पहले कैशियर ने सिक्का लेने से इंकार कर दिया। उसके बाद बलवन्त सिंह बैंक मैनेजर के पास जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई तो उन्होंने भी सिक्का लेने से इंकार करते हुए मेन ब्रांच जाने का मसविरा दिया। बलवंत सिंह ने कहा कि मेरा अकाउंट आप की ब्रांच में है तो मेन ब्रान्च में कैसे जमा होगा। इस मैनेजर ने कोई जवाब तो नही दिया लेकिन पैसा भी जमा नही किया।

