जौनपुर के चार युवाओ की कलाकारी : एक ही पावर सिस्टम से किसानों के खेतो में आयेगी हरियाली, घरो में होगा उजाला
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_95.html
शिराज़ ए हिन्द डॉट कॉम की स्पेशल न्यूज़
जौनपुर। जिले में ब्रेन पावर की कमी नही यहाँ के हज़ारो युवा अपनी प्रतिभा के बदौलत आईएएस , आईपीएस और वैज्ञानिक समेत हर क्षेत्र में कार्य करते हुए जिले का नाम दुनियां में रौशन किया है। मौजूदा समय में चार ऐसे युवा है जिनकी शिक्षा काफी कम है लेकिन अच्छे अच्छे वैज्ञानिक मात देने वाला अविष्कार किया है। इन युवाओ ने मिलकर एक ऐसा पावर सिस्टम बनाया है जिससे आटा पीसने की चक्की , समरसेबल और घर की लाइट एक साथ जलेगी। यह सिस्टम बिजली और सौर ऊर्जा से चार्ज होगा और प्रदूषण मुक्त है। हलाकि अभी इसे बनाने में करीब एक लाख रूपये खर्च आया है। इसे और कम पैसे में बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
जौनपुर मुख्यालय से मात्र सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित पकड़ी गांव के मनोज विश्वकर्मा , रंजीत विश्वकर्मा वीरेंद्र विश्वकर्मा और संतोष विश्वकर्मा ये चारो युवा बामुश्किल मिडिल तक पढाई किया। उसके बाद ये लोग अपने रोजगार से जुड़कर बाल बच्चो का भरण पोषण करने में लग गए थे। इधर कई वर्षो से बिजली कटौती के कारण हो रही किसानों की परेशानियों को देखते हुए इन युवाओ ने एक ऐसा उपकरण तैयार करने की योजना बनाई कि जो कम बिजली और सौर ऊर्जा से चार्ज होकर किसानों के खेतो की सिचाई के लिए समरसेबल पम्प चला सके , आटा पीसने की चक्की पूरी रफ्तार से चले और उनके घर को उजाला कर सके। करीब छः माह की कड़ी मेहनत और एक लाख रूपये की लागत से इन चारो युवाओ का आज सपना साकार हो गया। सफलता की पहली सीढ़ी चढ़ने के बाद अब ये युवा इस उपकरण को और कम पैसे से तैयार करने का प्रयास कर रहे है। इस टीम के लोगो का दावा है इससे बिजली पेट्रोल और डीजल का खपत कम होगा साथ में प्रदूषण मुक्त वातावरण होगा।
इस अनोखे उपकरण अविष्कार होने से पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। लोग इसे देखने के लिए दूर दूर पहुंच रहे है। सभी ने इन युवाओ की तारीफ करते हुए इस उपकरण को किसानों के लिए रामबाण बताया है।

