हज़ के लिए चयनित किये गए 363 यात्री

जौनपुर। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम के निर्देशानुसार अल्पसंख्यक अधिकारी साहित्य निकष सिंह ने  जौनपुर से चयनित हज पर जाने वाले हज यात्रियों को अवगत कराया है कि कार्यालय में 363 चयनित हज यात्रियों की सूची प्राप्त हो गयी है। जिनका प्रशिक्षण व टीकाकरण मदरसा जमिया लिल बनात सिपाह जौनपुर में  किया जायेगा। हज यात्रियांे को जिला हज प्रशिक्षक शाह मोहम्मद तारिक (एडवोकेट) मो0 बल्लोचटोला (सिपाह) जौनपुर मो0 नं0 9839890011 व मौलाना अनवार अहमद सिददीकी प्रबन्धक मदरसा जामिया मोमिना लिलबनात सिपाह जौनपुर मो0 नं0 9415349761 तथा गुलाम मुस्तफा जाजिम मदरसा खनकाह रशीदिया बड़ी मस्जिद जौनपुर मो0 नं0 9919263873 द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा।  हज पर जाने सम्बन्धी समस्त जानकारी उपरोक्त से प्राप्त की जा सकती है। प्रशिक्षण व टीकाकरण बैक्शिीन प्राप्त होते ही नियत तिथि के अन्दर कराया जायेगा, जिसकी सूचना हज यात्रियों का प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी जायेगी।

Related

news 6694864357632900048

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item