विदेश में नौकरी देने के नाम पर 7 लाख की ठगी
https://www.shirazehind.com/2017/06/7.html
जौनपुर। जनपद आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव के 14 व्यक्तियों से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने सात लाख 35 हजार रूपया हजम कर लिया और 8 साल तक झांसा देने के बाद जान से मारने की धमकी दे रहा है। भुग्तभोगियों ने इसकी शिकायत अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी से करते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग किया है। पलिया गांव निवासी गिरजा प्रसाद चैहान पुत्र राजनाथ चैहान ने अपर पुलिस महानिदेशक को भेजे गये पत्रक में बताया है कि उसे तथा अन्य 14 व्यक्तियों से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख 35 हजार रूपया जय सिंह चैहान पुत्र राजनाथ निवासी जल्दीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ ने लिया जबकि रूपया गवाहों के समक्ष लिखा पढ़ी के साथ दिया गया है। 2009 से 2012 तक वीजा आने और अन्य बाते बताकर धोखा देता रहा। 20 जून 2017 को जब सभी लोग रूपया मांगने गये तो रूपया वापस नहीं किया और गाली देकर नौकरी और रूपया देने से इन्कार कर दिया। कहा कि पुलिस के पास जाओगे तो जान से मार देगें। इस बारे मंेज ब थाने में सूचना दिया गया तो कार्यवाही न करके थाने से गाली देकर भगा दिया गया। इसकी सूचना एसएसपी और सीओ आजमगढ़ को सूचना दिया गया परन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गयी। पीड़ितों ने मांग किया किया कि थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए निर्देशित करें।

